UP

चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों के साथ ही दिव्यांग बच्चों का किया जाएगा चिकित्सीय परीक्षण

चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों के साथ ही दिव्यांग बच्चों का किया जाएगा चिकित्सीय परीक्षण

प्रयागराज,22 मई (हि.स.)। चिन्हांकन शिविरों में दिव्यांगजनों के साथ ही दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण करने के साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने का जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें। यह आदेश गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने दिया है। उन्होंने विद्यालयों में प्रवेश एवं उनके आवश्यकता अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।

दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ देने को लगाया जा रहा है विकासखण्ड वार चिन्हांकन शिविर

प्रयागराज जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना के तहत विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण यथा-ट्राईसाइकिल, वैशाखी, कान की मशीन, व्हील चेयर, एम.आर.,ब्रेल किट,स्मार्ट फोन,बनावटी हाथ-पैर एवं कैलीपर्स आदि से लाभान्वित करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विकासखंड परिसर में चिन्हांकन करने के लिए शिविर लगाया जायेगा। विकासखंड चाका में 23 मई, प्रतापपुर में 24 मई, हंडिया में 26 मई, सैदाबाद में 27 मई, धनूपुर में 28 मई, होलागढ में 29 मई, सोरांव 30 मई, मऊआइमा में 31 मई, कौडिहार में 02 जून, श्रृंग्वरपुरधाम में 03 जून, फूलपुर 04 जून, बहादुरपुर में 05 जून, बहरिया में 06 जून, सहसों में 10 जून, कोरॉव में 11 जून, भगवतपुर 12 जून एवं शहर के राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास परिसर सी.पी.आई. कैम्पस में 13 जून को पूर्वान्ह 11से अपराह्न 4 बजे तक शिविर लगाया जायेगा। इस कार्यक्रम हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

तीन वर्ष पूर्व योजना का लाभ पाने वाले को भी इस वर्ष दिया जाएगा लाभ

चिन्हांकन शिविर में ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें 3 वर्ष पूर्व योजना का लाभ प्राप्त हुआ है, को वर्तमान वित्तीय वर्ष में सहायक उपकरण एवं बनावटी हाथ-पैर से लाभान्वित करने हेतु पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के साथ ऐसे दिव्यांगजन जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बने हुए हैं को दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड (यू.डी.आई.डी.) भी बनाया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं यथा-दिव्यांग पेंशन, शादी प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण एवं संचालन एवं करेक्टिव सर्जरी एवं कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजनान्तर्गत पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जायेगा।

जानें क्या—क्या देना होगा दस्तावेज

शिविर में पंजीकरण कराने के लिए दिव्यांगजन को आय प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, आधार कार्ड दिव्यांगता प्रमाण पत्र,यू.डी.आई.डी. कार्ड की छायाप्रति एवं दिव्यांगता प्रर्दशित करती हुई 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना आवश्यक होगा।