दतिया: केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू शनिवार को दतिया में
दतिया: केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू शनिवार को दतिया में
दतिया, 30 मई (हि.स.)। भारत सरकार के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु शनिवार 31 मई को प्रातः 7.30 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9 बजे दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दतिया एयरपोर्ट के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व गृहमंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्रा एवं जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना 31 मई को प्रातः 8.30 बजे ग्वालियर से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस दतिया पहुंचेंगे। वे प्रातः 10.10 बजे सर्किट हाउस से हवाई अडडा के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10.30 बजे दतिया हवाई अडडा कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं प्रधानमंत्री के मुख्य आतिथ्य में हवाई अडडा का लोकार्पण (वर्चुअल माध्यम से) कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/संतोष
—————

