Delhi

सीपीएसई में उद्योग 4.0 अपनाने और डिजिटल परिवर्तन पर कार्यशाला का आयोजन

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इस कार्यशाला का उद्घाटन लोक उद्यम विभाग के सचिव के. मोसेस चालई ने किया। इस अवसर पर उन्‍होंने सामान्य प्रयोजन प्रौद्योगिकियों पर संक्षेप में चर्चा की। चालई ने चौथी औद्योगिक क्रांति को एक राष्ट्रीय मिशन के रूप में अपनाने के महत्व पर बल दिया।
मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यशाला में ऊर्जा, बिजली, निर्माण, बुनियादी ढांचा, दूरसंचार और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में उद्योग 4.0 तकनीकों को अपनाने और उनका विस्तार करने की रणनीतियों पर चर्चा की गयी।