Entertainment

‘हाटक’ में एक्शन करते नजर आएंगी अदा शर्मा

मोशन पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

फिल्म ‘हाटक’ से अदा शर्मा की पहली झलक सामने आ गई है। हाल ही में रिलीज हुए मोशन पोस्टर में अदा हाथ में बंदूक थामे हुए बेहद खतरनाक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक दर्शाता है कि फिल्म में उनका किरदार निडर और मजबूत व्यक्तित्व वाला होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में अदा का किरदार शिवरंजनी आचार्य नाम की महिला का है, जो कहानी का मुख्य केंद्र होगा। अदा शर्मा ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “‘हाटक’, एक डकैती, बिना रहम के। शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। आप सबका आशीर्वाद चाहिए।” उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर वायरल हो गया है।