कचरा उठाने वाली गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर निगम की गाड़ी न सिर्फ तेज रफ्तार में थी, बल्कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद भी वाहन कुछ दूरी तक चलता रहा और फिर रुक पाया।

