हरियाणा विधानसभा में गूंजेगा मनीषा हत्याकांड, कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति बनाई
पेटवाड़ ने पुलिस की जांच शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस अवस्था में मनीषा का शव मिला, उससे यह कैसे साबित हो सकता है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि पुलिस तर्क है कि उसके चेहरे और गर्दन को जंगली जानवर या कुत्तों ने नोचा है। पेटवाड़ ने कहा कि ऐसा कौन सा जानवर है जो केवल गर्दन को नोचता है और अन्य शरीर को छोड़ देता है। वहीं प्रशासन व पुलिस द्वारा तर्क दिया जा रहा है कि मनीषा ने जहर खाया है, जब कोई व्यक्ति जहर खाता है तो उसके पास कोई तो सूबूत मिलता।
जस्सी पेटवाड़ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में क्राइम का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है। वह चुने हुए प्रतिनिधि हैं, उन्हें भी धमकियां मिल रही हैं। हर रोज हत्या, लूट और अपहरण की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। देश का गौरव महिला पहलवानों को अपनी आवाज उठाने के लिए देश की राजधानी में धरना देना पड़ा, लेकिन पुलिस ने महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटा।

