गणपति धाम कालोनी में आए मगरमच्छ को वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कालोनी में खड़ी कार के नीचे बैठे विशालकाय मगरमच्छ को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। लोगों ने कालोनी में मगरमच्छ आने की सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा। नदियों का जलस्तर बढ़ने और सिल्ट जमा होने के चलते मगरमच्छ जैसे विशालकाय जीव नदी से निकलकर आबादी में आ रहे हैं। हरिद्वार के अलावा लकसर में भी मगरमच्छ के आबादी में आने की घटना सामने आ चुकी है। जिससे लोगों में दहशत है।

