साइबर टीम की सक्रियता से पीड़ित की हुई चार लाख 27 हजार की रिकवरी : एसीपी
एसीपी (साइबर क्राइम) विदूष ने बताया कि 18 जुलाई को अजीत यादव की शिकायत पर एक टीम इस केस में लगाई गई। इसके बाद तत्काल बैंकों को पत्र भेजकर संबंधित खातों में ट्रांजेक्शनों को होल्ड कराया गया। क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर अजीत के साथ ऑनलाइन ठगी हुई थी। कई खातों की जांच पड़ताल के बाद साइबर पुलिस की तत्परता से चार लाख 27 हजार राशि की रिकवरी करा दी गई है।

