Delhi

विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के समन का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया जवाब

देवेंद्र यादव ने अपने जवाब में बताया कि यह कल्पना से परे है कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गठित की जा रही एक कमेटी उस मामले की जांच कैसे कर सकती है, जिसमें अध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता हैं। देवेंद्र ने कहा कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत और विभिन्न न्यायिक निर्णयों के खिलाफ है।

देवेंद्र यादव ने अपने जवाब में कहा कि एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस गरीबों, दलितों, किसानों, महिलाओं और युवाओं से संबंधित जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी।

कांग्रेस के लीगल एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार के साथ वकीलों का एक समूह देवेंद्र यादव का जवाब उन्हें सौंपने और समन की अवैधता के बारे में बताने के लिए विशेषाधिकार कमेटी के अध्यक्ष से मिलना चाहता था, लेकिन उनके वकीलों से मिलने से इनकार किया गया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का जवाब विशेषाधिकार कमेटी के अध्यक्ष कार्यालय में जमा करा दिया गया।