Uttarakhand

मूसलाधार बारिश से स्मार्ट सिटी दून में जल भराव

दून शहर में बारिश के कारण माता मंदिर रोड़ तिराहा, प्रिंस चौक, जोगीवाला लेन नंबर-चार और आईटीबीपी रोड पर जलभराव की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने त्वरित कार्रवाई करत पानी की निकासी की ।

अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि माता मंदिर रोड तिराहा पर नगर निगम ने पानी की निकासी की गई। वहीं प्रिंस चौक और जोगीवाला में स्मार्ट सिटी द्वारा हाई प्रेशर डी-वाटरिंग पंप से पानी की निकासी की गई।

जीएमस रोड होटल सनपार्क से आईटीबीपी रोड़ पर जलभराव होने पर सिंचाई विभाग द्वारा डीवाटरिंग पंप से पानी की निकासी की गई। जिला प्रशासन ने बल्लपुर चौक, पंडितवारी, सीमाद्वार, कैंट एरिया, प्रिंस चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा रोड़, 06 नंबर पुलिया, रिस्पना, कैचमेंट, अधोईवाला, कांवली रोड़, चंद्रबनी, आईएसबीटी, बंगाली कोठी, बंजारावाला आरर्केडिया ग्रांट आदि क्षेत्रों में हाल ही में डी-वाटरिंग पंप स्थापित किए है।

डी-वाटरिंग पंप से बरसात के जमा पानी को प्रभावी तरीके से निकासी की जा रही है और जल भराव समस्या का त्वरित निस्तारण करने में मदद मिल रही है।