Rajasthan

निर्यात को प्रमोट कर ग्लोबल वैकल्पिक बाजार तलाशने की करनी होगी पहल:राजू मंगोड़ीवाला

उन्‍होंने कहा, टैरिफ के बाद जब अमेरिका में महंगाई चरम पर होगी, तब अमेरिकी लोग ट्रंप सरकार का विरोध करेंगे। ट्रंप को दबाव में टैरिफ को कम करना पड़ेगा, क्योंकि ट्रेड वॉर अभी भी किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं होता है। भारतीय बाजार व कारोबारी जमीन ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और ज्वैलरी पर 50 फीसदी टैरिफ बढ़ाना, उद्योग को बड़े संकट के दौर से गुजरने वाला समय है। टैरिफ के असर से उत्पादन के साथ रोजगार कम होने के साथ ही कुछ उद्योग बंद होने की कगार पर आ सकते हैं। मेरा मानना है कि ‘मोदी है तो मुमकिन है। पीएम नरेंद्र मोदी देश-दुनिया के सबसे ताकतवर एवं वैश्विक नेता हैं। उम्मीद है कि वे ट्रम्प से बातचीत कर इसका समाधान जरूर निकालेंगे।