Rajasthan

जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने 11 भूमि पर बसाई जा रही 3 अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-9 में स्थित सिंदोली पावर हाउस के पास कानडवास गांव में करीब 4 बीघा भूमि पर, जोन-12 में स्थित कालवाड़ रोड ग्राम चम्पापुरा में करीब 2 बीघा भूमि पर और जोन-12 में स्थित ग्राम रामकुई कालवाड़़ में करीब 5 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, प्लाटों की बाउन्ड्रीवॉल व अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।