Haryana

पानीपत में हथियार समेत दो आरोपी काबू

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने शनिवार को बताया कि पुलिस की टीम शुक्रवार की रात हथवाला गांव में आटा मोड़ पर थी। टीम को सूचना मिली की एक बगैर नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक अवैध हथियारों से लैस होकर गांव आटा से हथवाला की और आ रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत हथवाला से आटा रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी।

कुछ देर पश्चात गांव आटा की और से दो युवक एक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक को रोकने का इसारा किया। युवकों ने पुलिस को देख बाइक को और तेज भगाने का प्रयास किया और असंतुलन होकर बाइक सहित रोड़ पर गिर गए। पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान प्रमोद निवासी सौंधापुर व पिंकेश उर्फ राजा निवासी मिढकाली मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी प्रमोद की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर व आरोपी पिंकेश की पेंट की जेब से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों के गहनता से पूछताछ करेगी।