गुजरात की अनाम पार्टियों को मिले 4300 करोड़ के चंदे को लेकर राहुल ने चुनाव आयोग को घेरा
राहुल गांधी ने एक्स पर एक खबर को पोस्ट करते हुए कहा कि गुजरात में कुछ ऐसी पार्टियां हैं जिनका नाम शायद ही किसी ने सुना हो, लेकिन उन्हें 4300 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। इन पार्टियों ने या तो बहुत कम बार चुनाव लड़ा है या फिर चुनावी प्रक्रिया में कोई उल्लेखनीय खर्च नहीं किया है। यह दावा उसी खबर में किया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर इतनी बड़ी रकम आई कहां से, इन पार्टियों को चला कौन रहा है और यह पैसा गया कहां? क्या आयोग इसकी जांच करेगा या फिर हमेशा की तरह पहले एफिडेविट मांगेगा? या फिर चुनाव आयोग कानून ही बदल देगा, ताकि ये डेटा भी छिपाया जा सके?।

