उत्तरकाशी हादसा दर्दनाक और चिंताजनकः माला राज्यलक्ष्मी
टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने बुधवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से कहा कि उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन से वहां जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था। अब करीब 5 घंटे के बाद इस रास्ते को जेसीबी की मदद से खोला गया है। बारिश भी रुकी है जिसके बाद अब एनडीआरएफ की टीम पैदल ही रेस्क्यू के लिए निकल गई है। उन्होंने बताया कि वे आज घटना स्थल पर पहुंचेंगी।
इस घटना पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और हम लगातार स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने भी इसका संज्ञान लिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें वहां मौजूद हैं।
————

