Himachal Pradesh

एसवीएम मंडी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

इस उपलक्ष पर एकल नृत्य प्रतियोगिता व वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता में एल.के.जी.-अ से प्रथम स्थान पर प्रिषा, द्वितीय स्थान पर दिव्यॉंष, तृतीय स्थान पर पलक रही। कक्षा एल.के.जी.-ब से प्रथम स्थान पर रायमा सोनी, द्वितीय स्थान पर दक्षित, तृतीय स्थान आरोही ने प्राप्त किया। वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में यु.के.जी.-अ कक्षा की अनायषा शर्मा प्रथम स्थान, माणिक ठाकुर द्वितीय स्थान, यु.के.जी.-ब कक्षा की गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. उमेश मंडयाल ने बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों, भक्ति रस भरे गीतों व कार्यक्रमों की सराहना की व बच्चों को प्रोत्साहित किया।