जींद : मां बनने के बाद कार्यकर्ताओं में पहुंची विनेश फौगाट बोली,विधानसभा में उठाउंगी मुद्दे
विनेश फौगाट ने कहा कि जुलाना की समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाई जाएंगी। चंडीगढ़ में बैठे अधिकारी फोन नही उठाते। प्रदेश में अधिकारियों की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री की सरकार नही है। अधिकारी ना हमारी सुनते हैं और ना ही मुख्यमंत्री की सुन रहे हैं। जुलाना में चेयरमैन रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। भाजपा में होड़ लगी है कि कौन बड़ी रिश्वत लेगा। दो तीन बार तो मैनें भी भ्रष्टाचार को पकड़ा है लेकिन कुछ नही हुआ। जनता अगर जागरूक होगी तो ऐसे बहूत सारे चोर पकड़े जाएंगे। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने बताया कि 14 अगस्त से एक महिला का पति लापता है। थाना प्रभारी रविंद्र को विधायक ने फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि रोजाना लोग लापता हो रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी तो शराब पी रहा है। विधायक ने कहा कि जंगलराज बना हुआ है।

