Uttarakhand

हरिद्वार के सभी स्कूल गुरुवार को रहेंगे बंद

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अनुपालन न करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।