Rajasthan

स्वागतम वेब पोर्टल लॉन्च, थाने में भीड़ का झंझट खत्म

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आने वाले आमजन अपनी समस्याओं की सुनवाई के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट या कमिश्नर कार्यालय में जाकर पंजीकरण करवा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संपर्क को बेहतर बनाना और पुलिस कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा में वृद्धि करना है। अब लोग बिना लंबी प्रतीक्षा के अपने मुद्दों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के जरिए पुलिस से संवाद कर सकेंगे, जिससे सेवा की गुणवत्ता और व्यवस्था दोनों में सुधार होगा। यह पोर्टल जोधपुर पुलिस के डिजिटल हस्ताक्षर को मजबूत करता है और पुलिस जनसंपर्क में नवीनता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ऑनलाइन ले सकते है अपॉइंटमेंट

स्वागतम पोर्टल से परिवादी ऑनलाइन माध्यम से भी अपॉइंटमेंट ले सकते है जो अधिकारी द्वारा स्वीकार किया जाएगा और मिलने का समय मय स्थान ऑनलाइन ही अद्यतन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से नागरिकों को लम्बी कतारों से मुक्ति व समय की बचत होगी। जोधपुर में सह अभी प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया है। इससे पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त जोधपुर, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तगण एवं विभिन्न शाखा प्रभारियों का अपॉइंटमेंट ले सकते है।