लव जिहाद की झांकी निकालने पर हुआ विवाद
झारडा थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि सोमवार को घोसला में महादेव की राजसी सवारी का आयोजन किया गया था। सवारी में लव जिहाद की एक झांकी को लेकर लोगों की आपत्ति थी। जिसके बाद आयोजकों को समझाइश देकर झांकी को सवारी से हटा दिया गया। इसी के साथ लोगों को कहा गया कि अन्य दिनों में कभी भी वे जागरूक करने के लिए झांकी निकाल सकते हैं।

