Rajasthan

इतिहास की सत्यता व उससे जुड़ी जनभावना का पूरा सम्मान है और रहेगा : शेखावत

शेखावत ने बताया कि पूर्व में संसद सत्र के दौरान भी उनकी प्रधान जी से इस विषय पर वार्ता हुई थी, जिसके बाद इतिहासकारों की एक समिति तैयार की गई। शुक्रवार को पुनः केंद्रीय शिक्षा मंत्री से बैठक कर उन्हें उन ऐतिहासिक तथ्यों से अवगत कराया, जिनसे प्रमाणित होता है कि तत्कालीन राजस्थान के भूभाग मराठा साम्राज्य के अंतर्गत नहीं आते थे। शेखावत ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इतिहासकार इन तथ्यों को प्राथमिकता में रखेंगे और जल्द ही त्रुटि सुधार करते हुए सही नक्शा प्रकाशित किया जाएगा।