Haryana

सिरसा: सीडीएलयू एनईपी 2020 के पाठयक्रम लागू करने के लिए वचनबद्ध: प्रो. राम मेहर

डीन ऑफ कालेजिज प्रो. राम मेहर दीक्षित ने कहा कि राज्य तथा केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुरूप शैक्षणिक सत्र 2025-26 से विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयो में एनईपी 2020 के पाठयक्रम लागू करने के लिए वचनबद्ध है। इस संबंध मे डीन ऑफ कॉलेजिज कार्यालय द्वारा डायरेक्टर जनरल ऑफ हायर ऐजूकेशन तथा एनईपी से संबंधित नवीनतम गाइडलाइनस समय-समय पर संबंधित महाविद्यालयों में संप्रेषित किए गए हैं। एनईपी कोडिनेटर प्रो. सुरेन्द्र सिंह ने यूजी लेवल पर सींगल मेजर तथा मल्टीडिसीप्लीनरी कोर्सिज के बारे मे विस्तापूर्वक बताया और प्रेजेनटेशन के माध्यम से डीजीएचई के पोर्टल संचालन के साथ-साथ विभिन्न विषयों के कंबीनेशन के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में डीन अकेडमिक अफेयरस प्रो. सुरेश गहलावत व प्रो. सुरेंद्र सिंह ने एनईपी से संबंधित नवीनतम जानकारी साझा की।

—-