एबीवीपी 12 अक्टूबर को कराएगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
भंडारी ने कहा कि एबीवीपी सदैव छात्र हित में कार्य करती रही है और यह प्रतियोगिता भी उसी उद्देश्य का हिस्सा है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में राजनीति का विरोध करते हुए कहा कि एबीवीपी नाहन पीजी कॉलेज में यूथ कांग्रेस की बैठक के आयोजन का विरोध करती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य शिक्षा है, न कि राजनीतिक गतिविधियों का मंच बनाना। ऐसी गतिविधियों से संस्थानों का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एबीवीपी ने स्कूल प्रशासन और छात्रों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

