प्रदेश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायेगी भाजपा
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश के सभी जिलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया प्रत्येक जिले में होने वाली गोष्ठियों में केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रीगण पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

