MP

मंदसौर : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत

इस हादसे में दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दलोदा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दलोदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया, पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से ट्रक की पहचान करने में जुटी है।