पुलिस ने भगोड़े बदमाश को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि उनकी टीम लगातार भगोड़े बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में टीम को पता चला था कि कई मामलों में फरार आरोपित रजत उर्फ राजबीर पंजाबी बाग में छिपा हुआ है। टीम ने जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को इलाके से दबोच लिया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2007 में आरोपित ने विकासपुरी इलाके में एक दुकान में घुसकर उसके मालिक पर हमला किया था। इसके अलावा वर्ष 2016 में आरोपित गुरुग्राम सेक्टर-29, डीएलएफ में लूट में शामिल रहा। बाद में उसे पिस्टल के साथ दबोच लिया गया था। 2020 में आरोपित ने द्वारका सेक्टर-23 एरिया में एक महिला के साथ बदसलूकी की। इसके अलावा 2021 में द्वारका सेक्टर-23 एरिया में आरोपित ने धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला किया था।

