UP

निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत सामान आपूर्ति करने को मांगा आवेदन

उन्होंने बताया कि निषादराज बोट सब्सिडी योजना के तहत फाइवर, प्लास्टिक बोट , एफ आर सी बोट, जाल लाइफ, जैकेट एवं आइस बाक्स की आपूर्ति सम्बंधित चयनित आवेदकों को किस जाने वाले अच्छी छवि की एजेंसी के इन्वेस्टमेंट के लिए आनलाईन आवेदन प्राप्त किया जाता है। जाने कहां करना है आवेदन उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग की बेवसाइट https://fisheries.up.gor.in पर जाकर 15 सितंबर से 29 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। इस संबंध में योजना की जानकारी बेवसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग निदेशालय के हेल्पलाइन नंबर दूरभाष नम्बर 0522-2740270 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के मंडलीय कार्यालय, जिला कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली संस्था, एजेंसी एवं व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं होना चाहिए और कोई बकाया भुगतान नहीं होना चाहिए।