Rajasthan

कर्मचारी महासंघ एकीकृत 24 को जयपुर में देगा धरना

कर्मचारी महासंघ एकीकृत द्वारा बार बार सरकार को ज्ञापन देने व कर्मचारी नेताओं द्वारा मांगों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव तथा जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने, व्यक्तिगत मिलने पर भी सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में कोई सकारात्मक कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत जिला शाखा जोधपुर से प्रदेश सलाहकार व मुख्य संरक्षक हरिशंकर बारूपाल, जिला अध्यक्ष प्रभुसिंह चौहान तथा जिला महामंत्री मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में हजारों कर्मचारी जयपुर प्रस्थान कर धरना प्रदर्शन में भाग लेगे।