Uttarakhand

बदमाश की फायरिंग से हरियाणा पुलिस का दारोगा घायल

बदमाश की गोली हरियाणा पुलिस के दारोगा सुरेंद्र प्रकाश को लगी और मौके पर भगदड़ मच गई। गोली दारोगा की कोहनी में लगी, जिससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, बदमाश हरियाणा के एक पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी देने के मामले में वांछित चल रहा है। जींद पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह हरिद्वार आया हुआ है।इसके बाद टीम ने रोडवेज बस अड्डे पर उसे घेर लिया। अचानक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी और अफरातफरी के बीच मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर सघन कांबिंग अभियान चलाया। पूरे बस अड्डे और आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही है। साथ ही, बदमाश की धरपकड़ के लिए शहर में चौक-चौराहों पर नाकेबंदी भी कर दी गई है।