नहर किनारे मिली देशी शराब काे लूटने की मची हाेड़, वीडियो वायरल
ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात करीब 11 बजे बनवां गांव की ओर से आई एक चारपहिया गाड़ी नौगवां माइनर पुलिया पर पांच मिनट रुकी और फिर तेजी से गड़बड़ा पुल की ओर निकल गई। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस गश्त के डर से शराब तस्करों ने पेटियां उतारकर भाग निकले। नहर किनारे मिली शराब तीन अलग-अलग ब्रांड की बताई जा रही हैं। वायरल वीडियो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शराब के पाउच उठाते हुए दिखाई दे रही हैं।
ग्रामीण अजय मिश्र और कमलेश पाल ने मांग की कि मामले की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब आखिर कहां से आई।
थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
———-

