राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई: खाचरियावास
खाचरियावास ने शनिवार को कहा कि लोग परेशान है दुखी है, डरे हुए हैं। भू-माफिया किडनैप माफिया,गोली माफिया, सुपारी किलर, चेन तोड़ने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस बजरी माफिया के साथ मिलकर पैसे इकट्ठे करने में लगी हुई है । परिवहन विभाग सहित सभी टैक्स विभाग लूट खसूट करके चौथ वसूली करने में लगे हुए हैं । जनता की सुनने वाला कोई नहीं है आज आम आदमी कानून व्यवस्था चौपट होने से डरा और सहमा हुआ है। मुख्यमंत्री जी को सामने आकर जवाब देना चाहिए । जो हालत पूरे राजस्थान के हो गए हैं । उसमें कोई भी सुरक्षित नहीं है । इसलिए सरकार जवाब दे और बताएं कि प्रदेश में कानूनी व्यवस्था ठीक करने के लिए वह क्या कदम उठा रही है।

