MP

मप्रः एमएसएमई के लिए आईपीओ अवसर विषय पर आज होगी कार्यशाला

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को पूंजी बाजार में सूचीबद्ध होने (IPO) की प्रक्रिया एवं उससे मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक करना है। कार्यशाला में एनएसई से प्रत्यक्ष मार्गदर्शन, आईपीओ प्रक्रिया की जानकारी तथा वित्तीय सहायता विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यालाय में केवल पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रवेश मिलेगा और कार्यशाला प्रदेश के उद्यमों के लिए पूंजी बाजार से जुड़कर व्यवसाय विस्तार, निवेश आकर्षण और विश्वसनीयता बढ़ाने का सुनहरा अवसर होगी।