Entertainment

19 साल बाद अलग हुए निकोल किडमैन और कीथ अर्बन

पेज सिक्स की रिपोर्ट बताती है कि निकोल इस अलगाव के पक्ष में नहीं थीं और उन्होंने रिश्ते को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन लगातार बढ़ते तनाव के बीच कीथ ने नैशविले में स्थित अपना घर छोड़ दिया और शहर में ही दूसरी जगह रहने लगे। इस बीच, निकोल अपनी दोनों बेटियों की अकेले देखभाल कर रही हैं।

निकोल किडमैन और कीथ अर्बन की पहली मुलाकात साल 2005 में हुई थी। इसके ठीक एक साल बाद, 2006 में दोनों ने सिडनी में शादी रचाई। शादी के बाद इस कपल की दो बेटियां हुईं। वहीं निकोल के पहले से भी दो बच्चे हैं, जिन्हें उन्होंने अभिनेता टॉम क्रूज संग शादी के दौरान गोद लिया था। दिलचस्प बात यह है कि बीते जून में अपनी 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर निकोल और कीथ ने इंस्टाग्राम पर खास तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें परिवार संग उनकी खुशहाल झलक देखने को मिली थी।

————–