MP

उज्जैन में पुलिस ने हटाया विवादित बैनर

शनिवार को तोपखाना के समीप स्थित लोहे पुल क्षेत्र में कुछ लोगों ने मस्जिद और घर पर आई लव मोहम्मद का बैनर लगा दिया था। बैनर लगे होने की सूचना मिलते ही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल मौके पर पहुंचे। उन्होने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर निगम को भी दी। मौके पर नगर निगम की टीम पहुंची और विवादित बैनर को तत्काल हटा दिया। इस दौरान कुछ मुस्लिम वहां पहुंच गए थे। गौरतलब है कि बारावफात के जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुरा से यह विवाद शुरू हुआ था।

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

यह विवाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से चल रहा है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो शांति रहे इसलिए आईटी सेल और साइबर सेल सोशल मीडिया अकांउट पर नजर रखें हुए है। जिस किसी ने भी विवादित पोस्ट और कमेंट किए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।