मंडी में साेमवार काे भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क
उपायुक्त ने कहा कि नागरिक नदियों, नालों और खड्डों के किनारे जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 1077 या 01905-226201, 226202, 226203, 226204 पर संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी व राहत दल तैनात हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मौसम की ताज़ा जानकारी और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

