Himachal Pradesh

कुशल जेठी की भाजपा में घर वापसी, कांग्रेस पर साधा निशाना

कुशल जेठी ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री और सोलन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ता छोटे-छोटे कामों के लिए भी भटकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें सम्मान मिलता है और डॉ. बिंदल के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिली है।

गौरतलब है कि जेठी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबी माने जाते रहे हैं। भाजपा छोड़ने के बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए थे, जिससे नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को फायदा हुआ था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए भाजपा पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से जोड़ रही है। कुशल जेठी की वापसी से कांग्रेस को झटका माना जा रहा है।