थैलेसीमिया रोगियों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कारायें सभी ब्लड बैंक: जसजीत कौर
जिलाधिकारी ने थैलेसीमिया रोग से पीड़ित रोगियों एवं उनके अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों एवं रोगियों को जिले में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर रोगियों के लिए सरकारी एवं प्राइवेट ब्लड बैंकों से रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिले में स्थापित सभी ब्लड बैंक संचालकों को निर्देश दिए कि यदि उनके पास कोई थैलेसीमिया रोग पीड़ित आता है ताे उसे तत्काल नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ब्लड बैंक ने मरीजों को रक्त देने में आनाकानी की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

