स्यानाचट्टी फिर जलमग्न, पुल के ऊपर से बह रही यमुना नदी
भी आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्याना चट्टी में कुपडा गाड़ से आ रहा भारी मलवा से यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ने से सड़क मार्ग के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पानी के साथ मलबा आने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और पूरे कस्बा में जलभराव हाे गया है। इस जलभराव से लोगों में दहशत बनी हुई है। यहां स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम का बंगला और स्कूल परिसर भी पानी से लबालब हाे गया है।
रविवार काे जिला अधिकारी प्रशांत आर्य आपदा प्रभावित क्षेत्र स्याना चट्टी का जायजा लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन गंगोत्री और धरासू हाईवे बंद होने के कारण वे मौके पर नहीं पहुंच सके। जिलाधिकारी काे अपना कार्यक्रम रद्द कर वापस आना पड़ा। इसके बाद जिलाधिकारी स्थानीय स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली।
पुरोला सिंचाई खण्ड के अधिशासी अभियंता पन्ना लाल ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर पुल के ऊपर पहुंच गया है। स्यानाचट्टी पुल यातायात के लिए फिलहाल सुचारू है। नदी का चैनालाईजेशन का कार्य लगातार जारी है।

