छठ के बाद गंगा घाटों पर पसरी गंदगी को साफ करने के लिए चलाया स्वच्छता अभियान
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि स्वच्छ घाट-निर्मल गंगा, यही हमारी सच्ची पूजा है। हम सभी को मिलकर आस्था के साथ जिम्मेदारी भी निभाना है, मां गंगा को स्वच्छ और अविरल भी बनाये रखना है। अब गंगा के संग जुड़ाव केवल आस्था तक सीमित नहीं, लोग उसे अपनी ज़िम्मेदारी, अपनी पहचान और अपने गर्व के रूप में महसूस करने लगे हैं। अभियान में नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ, दिनेश चौधरी, गोपाल साहनी, भगवान दास, महेंद्र साहनी, रेखा हेमवती, लकी देवी आदि ने भागीदारी की।

