प्रधानमंत्री की राजस्थान के युवाओं को बड़ी सौगात : भरतपुर स्थित आईटीआई हब के रूप में होगा उन्नत
शर्मा ने कहा कि पीएम-सेतु योजना के प्रथम चरण में भरतपुर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) को हब के रूप में विकसित करने के साथ ही आईटीआई धौलपुर, आईटीआई करौली, आईटीआई कामां और आईटीआई बयाना को स्पोक संस्थानों के रूप में उन्नत बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस नवीन पहल से युवाओं को उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त होगा, साथ ही रोजगार के और अधिक अवसर भी सृजित होंगे।


