राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लंदन में ऐतिहासिक अंबेडकर हाउस का अवलोकन किया
विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने लगभग एक घंटे तक म्यूजियम में रह कर वहां डॉ. अंबेडकर के दुर्लभ साहित्य का अध्ययन किया। देवनानी ने बताया कि बाबा साहेब ने लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश लेकर यहाँ अध्ययन किया और इसी मकान में रह कर सामाजिक न्याय, आर्थिक नीति सहित भारतीय समाज की व्यवस्थाओं के विभिन्न विषयों पर शोध कार्य किए। देवनानी ने म्यूजियम में रखी विजिटर बुक में लिखा कि लंदन स्थित यह स्मारक बाबा साहेब के आदर्शो का पवित्र स्थल है और समस्त भारतीयों के लिए एक अति महत्वपूर्ण स्थान है।

