झज्जर : लाडो लक्ष्मी लाभ के लिए पीपीपी में आय संशोधित करवाने की मांग
सीहोर में काफी संख्या में पहुंची महिलाओं ने परिवार पहचान पत्र में अपनी आय सही दर्ज करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में वास्तविक आय से अधिक आए दर्द होने के कारण वे लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अपात्र हो गई हैं, इसलिए इसको संशोधित किया जाए। समाधान शिविर में आए लाइनपार स्थित फोर्टेशिया कॉलोनी के लोगों ने पानी और सीवर की समस्या रखी। जिस पर एसडीएम और नगर परिषद अध्यक्ष ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से तुरंत संपर्क साधा और उन्हें कॉलोनी की समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें फैमिली आईडी में आय अधिक दर्ज होने से संबंधित रहीं।
महिलाओं ने बताया कि गलत आय दर्ज होने के कारण वे सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने महिलाओं की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से कहा कि फैमिली आईडी में दर्ज वास्तविक आय की जांच कर सुधार किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया।

