Rajasthan

भूवैज्ञानिक प्रतियोगी परीक्षा में 31 अभ्यर्थी मुख्य सूची में सफल घोषित

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षांतर्गत 12 जून 2025 को जारी विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत विज्ञापित पदों के विरुद्ध 31 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।