माजरा पुलिस ने गौशाला से पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौशाला की तलाशी ली, जहां से कुल 13 पेटी शराब बरामद की गई। जांच में पाया गया कि 5 पेटी देशी शराब थीं, जिनमें प्रत्येक पेटी में 12 कांच की बोतलें थीं। 6 पेटी देशी संतरा शराब, जिनमें प्रत्येक पेटी में 12 प्लास्टिक बोतलें थीं। 1 पेटी अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग – फॉर सेल इन चंडीगढ़) व 1 पेटी बीयर भी बरामद की गई।
आरोपी इतनी मात्रा में शराब रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

