दो नशा तस्करों से 1 किलो से अधिक चरस बरामद, गिरफ्तार
जानकारी में मुताबिक जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस थाना विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मनाली से पठानकोट रूट पर आ रही न्यू प्रेम बस में सवार हरीश कुमार उर्फ बिट्टू पुत्र स्व गुरदास राम निवासी गांव छतरोली डाकघर जसूर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा उम्र 45 सल व रोकी पुत्र कुलदीप कुमार निवासी गांव चकधरावखान डाकघर चनग्रां वार्ड नम्बर 4 तहसील व जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर उम्र 34 साल के कब्जे से एक किलो 06 ग्राम चरस की भारी खेप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना नगरोटा बगवां में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।
एसपी कांगड़ा अशोक बर्तन ने बताया कि उक्त आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय थे और निरंतर पुलिस की निगरानी में थे। उक्त आरोपी मनाली से पठानकोट रूट पर आ रही न्यू प्रेम बस में सवार होकर भारी मात्रा में चरस की खेप लेकर आ रहे थे तो उस समय जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए नगरोटा बगवां के पास सुनेहड़ पुल के पीछे इन्हें रंगे हाथों काबू किया तथा इनके कब्जे से 1 किलो 06 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की।

