गुणवत्ता सुधार काे 25 लाख से ज्यादा के कार्यों की करवाई जाएगी जांच:कोमल सैनी
उन्होंने कहा कि विकास कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 25 लाख से ऊपर के सभी निर्माण कार्य की जांच श्रीराम लेब से करवाई जाएगी जिससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर जनसुविधा देना हमारी जिम्मेदारी है और इसपर हम प्राथमिकता से काम कर भी रहे हैं। लोगों को बेहतर जनसुविधा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु कटारिया ,जिला प्रवक्ता वेद पाराशर ,प्रीतम गुज्जर,देवेंद्र मक्कड़, अजय, अमित, पंडित गया प्रसाद उपस्थित रहे।

