Delhi

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना

सीआर पार्क में दुर्गा पूजा का इतिहास बहुत पुराना है। सीआर पार्क दुर्गा पूजा, दिल्ली-एनसीआर की सबसे प्रमुख पूजा में से एक है। यहां हर साल भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। यहां पीढ़ियों से बसे बंगाली परिवारों ने अपनी परंपरा को संजोया है। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में लोग खासकर बंगाल के रहने वालेे लोग इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। इन पंडालों में चार दिनों तक कवियों की कविताओं लोकनृत्य और लोकसंगीत का आयोजन किया जाता है। 1970 के दशक में बने काली मंदिर परिसर को बंगाली समुदाय का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।