प्रतीक व आरती का राष्ट्रीय स्तरीय टेबल टेनिस के लिए चयन
बीते 10 से 12 अक्तूबर को विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतीक ने सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया था। स्कूल के संस्थापक सचिव जोत सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य विमल नौटियाल, अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट, प्रबंधक विनीता बिष्ट, लक्ष्मी डंगवाल ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। बताया कि प्रतीक ने 2023 और 24 में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा अंडर-14 प्रतियोगिता में स्कूल के अथर्व परमार, दक्ष कठैत, हिमांशु जोशी, अंडर-17 में शिवांशु डबराल, अतुल थपलियाल, पीयूष रावत, अंडर-19 में स्नेहा रावत, शालिनी असवाल, नैन्सी परमार ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में कोच विनीता नेगी, दीपक चौहान की अहम भूमिका रही।

