सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को
जानकारी देेते हुए संरक्षक डॉ. प्रियशील हाडा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ जोशी की अध्यक्षता व विशिष्ठ अतिथि विधायक अजमेर दक्षिण व पूर्व मंत्री अनिता भदेल, नगर निगम महापौर ब्रजलता हाड़ा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन के कर कमलों से महोत्सव का शुभांरभ किया जायेगा। सभी टीमों को निर्देश दिया गया कि मैच से एक घंटा पूर्व आकर एम्पायर व समिति को अपनी उपस्थिति दर्ज कराये। ड्रा के दौरान अध्यक्ष संपत सांखला, शैलेन्द्र सिंह परमार, अनुज शर्मा, अशोक गुप्ता, विनित लोहिया, मुकेश खींची, कंवल प्रकाश किशनानी, घनश्याम सिंह चौहान सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

