MP

सिवनीः बरघाट में एकतरफा प्यार के चलते हत्या, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे ने रविवार को जानकारी दी कि इस प्रकरण में प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या एकतरफा प्यार और पारिवारिक विवाद के चलते की गई। मृतक की पत्नी रुकमणी मर्सकोले के अनुसार, गांव का ही युवक अतुल उर्फ पंकज (22) मड़ावी उससे एकतरफा प्यार करता था। जब अनील ने रुकमणी को पीटा, तो अतुल ने अपने दोस्त अंकित(26) गढ़पाल के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस जांच में सामने आया कि 23 अक्टूबर 2025 की शाम, दोनों आरोपित मृतक का पीछा कर धारदार चाकू से हमला किया और उसे कन्हरगांव माईनर रोड पर गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त चाकू बाद में खेत में छुपा दिया गया।

थाना बरघाट और अरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपितों क्रमशः अतुल उर्फ पंकज (22) पुत्र श्रीलाल मड़ावी, अंकित (26) पुत्र महेश गढ़पाल दोनो निवासी ग्राम निवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।